मस्तिष्क ज्वर से विवाहिता की मौत
गुरुवार को रेणुकापार के हरदहवा टोला में मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित विवाहिता की मायके में मौत हो गयी। पिछले कई दिन से पूजा पुत्री मंगरू खरवार उम्र 20 वर्ष मलेरिया बुखार से पीड़ित थी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:27 PM (IST)
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : गुरुवार को रेणुकापार के हरदहवा टोला में मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित एक विवाहिता की मौत हो गयी। गत कई दिन से विवाहिता पूजा (20) पुत्री मंगरू खरवार मलेरिया से पीड़ित थी। उसका इलाज एक नीमहकीम से कराया जा रहा था। गत दो दिनों से बुखार के मस्तिष्क तक पहुंचने के कारण महिला का मानसिक संतुलन भी बिगड़ने लगा था। गंभीर स्थिति के बावजूद उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं ले जाया गया जिसके कारण अपेक्षित इलाज न होने से शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें