बूथ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
भाजपा म्योरपुर मंडल के बीजपुर एवं बकरीहवा सेक्टरों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं हेतु एक समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
जासं बीजपुर (सोनभद्र) : भाजपा म्योरपुर मंडल के बीजपुर एवं बकरीहवा सेक्टरों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं हेतु एक समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। बीजपुर सेक्टर प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि और बकरीहवा सेक्टर के प्रभारी अनिल ¨सह मेहता द्वारा बूथ अध्यक्ष, संयोजक और अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्रम व मिष्ठान देकर पार्टी के संकल्पों व कर्तव्य निष्ठा से अवगत कराया गया। भाजपा के अनिल ¨सह मेहता ने कहा कि भाजपा भारत का सबसे बड़ा संगठन है जो कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास और मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में भाजपा फिर से पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक विष्णु कांत दुबे, सुरेंद्र अग्रहरि, सेक्टर अध्यक्ष श्याम नारायण ¨सह, लक्ष्मी कसेरा, लाल प्रताप ¨सह, पंकज कुमार, दीप नारायण ¨सह, विजय मल, रामपाल, शंभू ¨सह, शंकर दयाल, सुंदर लाल आदि उपस्थित रहे।