Move to Jagran APP

श्रमिकों पर लाठीचार्ज के विरोध में फूंका पुतला

रेणुसागर स्थित ¨हडाल्को पवार प्लांट गेट पर आठ दिनों से धरनारत श्रमिकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व आंसूगैस के गोले छोड़ने के खिलाफ शनिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व लोकसभा महासचिव शत्रुंजय मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:33 PM (IST)
श्रमिकों पर लाठीचार्ज के विरोध में फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : रेणुसागर स्थित ¨हडाल्को पावर प्लांट के गेट पर आठ दिनों से धरनारत श्रमिकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने के खिलाफ शनिवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व लोकसभा महासचिव शत्रुंजय मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं, मजदूरों व शिक्षकों को अपना हक मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही है। जो ¨नदनीय व कायरतापूर्ण कार्य है। समान कार्य के लिए समान वेतन सहित न्यायोचित मांगों को लेकर धरनारत श्रमिकों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। ¨हडाल्को प्रबंधन श्रमिकों के साथ घोर अन्याय कर रहा है। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री ऊषा चौबे ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे आंदोलन को जिला प्रशासन द्वारा दमनकारी नीतियों से बंद कराया जाना पूरी तरह अन्याय पूर्ण है। महासचिव अर¨वद ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार में मजदूरों का शोषण बदस्तूर जारी है, मजदूरों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद यादव ने कहा कि मनरेगा में काम न मिलने से मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम के लिये भटक रहे हैं। शहर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता व युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडेय ने कहा कि इस सरकार में अपना हक मांगने पर लाठियां मिल रही हैं। इस मौके पर जय प्रकाश चौबे, सद्दाम हुसैन, रामदेव, रामवृक्ष खरवार, सुकालू, देववंश यादव, मनोहर लाल श्रीवास्तव, जयनाथ पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.