Move to Jagran APP

संगठन की मजबूती ही भाजपा का आधार : रत्नाकर

भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को नगर स्थित एक निजी होटल परिसर में हुई। इसमें बूथ गठन, सेक्टर विभाजन, मतदाता पुनरीक्षण व आगामी कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 09:00 PM (IST)
संगठन की मजबूती ही भाजपा का आधार : रत्नाकर
संगठन की मजबूती ही भाजपा का आधार : रत्नाकर

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को नगर स्थित एक निजी होटल परिसर में हुई। इसमें बूथ गठन, सेक्टर विभाजन, मतदाता पुनरीक्षण व आगामी कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया। बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने किया। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अथक प्रयास से 2014 में भाजपा की सरकार केंद्र में बनी थी, अब एकबार फिर से 2019 में उसी क्रम को दोहराना है। कहा कि प्रत्येक राजनीति दल का एक ही उद्देश्य होता है, चुनाव में विजय प्राप्त करना। चुनाव का आधार होता है मतदाता और बिना मतदाता के किसी राजनीति दल का वजूद नहीं होता है। भाजपा में व्यक्ति व संगठन दोनों का एक अलग-अलग स्थान होता है। किसी भी चुनाव में व्यक्ति व पार्टी दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं। इसमें संगठन प्रभावी होता है तथा व्यक्ति का सहयोग रहता है।

loksabha election banner

जिला प्रभारी विद्या सागर राय ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार हर लक्ष्य को प्राप्त करने में लगी हुई है। सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरन्तर कार्य किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बूथ के पुनर्गठन करने का जो कार्य सौंपा गया है, उसे पूरी तन्मयता के साथ किया जाय। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि हमारे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों के पुनर्गठन में लगे हुए हैं। इस मौके पर दिलीप ¨सह पटेल, अमरेश पटेल, डा. अनिल कुमार मौर्या, राजेन्द्र ¨सह पटेल, रामलखन ¨सह, ओंकार केशरी, नन्दलाल, देवेन्द्र भाई पटेल, वीरेंद्र जायसवाल, गीता देवी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.