विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में किसानों के लिए बड़ी खबर, समितियों पर पहुंची 787.500 टन यूरिया

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 03:39 PM (IST)

सोनभद्र में रबी अभियान 2026-27 के लिए किसानों को यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी की मंजूरी ...और पढ़ें

सोनभद्र में किसानों को मिली राहत 787 टन यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक आवंटित।

सोनभद्र में किसानों को मिली राहत 787 टन यूरिया और फास्फेटिक उर्वरक आवंटित।

HighLights

  1. सोनभद्र में रबी अभियान हेतु उर्वरक आवंटन को मंजूरी मिली।

  2. 49 समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया गया।

  3. कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। रबी अभियान 2026-27 के अंतर्गत जनपद में यूरिया उर्वरक की बढ़ती मांग को देखते हुए दिनांक 17 नवंबर को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के उपरान्त अपर्याप्त उर्वरक भंडार वाली जनपद की 49 सहकारी समितियों के लिए कुल 787.500 मीट्रिक टन यूरिया तथा 35 सहकारी समितियों के लिए कुल 427.600 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक के आवंटन किया गया है।

इसका अनुमोदन जिलाधिकारी की ओर से प्रदान किया गया है। उक्त आवंटन के सापेक्ष पीसीएफ द्वारा संबंधित सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सहकारी समिति अथवा उर्वरक बिक्री केंद्र से संपर्क कर आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें तथा शासन द्वारा निर्धारित फसलवार संस्तुत मात्रा के अनुसार प्रति हेक्टेयर 07 बैग यूरिया एवं 05 बैग डीएपी ही उचित मूल्य पर प्राप्त करें।

यदि किसी भी स्थान पर उर्वरकों की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री अथवा कृत्रिम अभाव उत्पन्न किए जाने की जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9198788248 एवं 9451637073, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9452165778 अथवा अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8881173660 पर दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध त्वरित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह जानकारी सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ने दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।