बेहतर उत्पादन को मजदूरों का सम्मान जरूरी
रविवार को ठेका मजदूर यूनियन के जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक हुयी बैठक को संबोधित करते हुए श्रम बंधु और वर्कर्स फ्रंट के प्रदेष अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : ठेका मजदूर यूनियन के जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में रविवार को श्रम बंधु और वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी है कि मजदूरों के सम्मान, सुरक्षा और आजीविका का इंतजाम किया जाए।
कहा कि बिना मजदूर के जीवित रहे उत्पादन नहीं हो सकता। युवा मंच के संयोजक राजेश सचान ने कहा कि मजदूर वर्ग को नीतियों को बदलने के लिए आगे आना होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तेजधारी गुप्ता ने और संचालन मंत्री कृपाशंकर पनिका ने किया। इसमें जिला उपाध्यक्ष तीरथराज यादव, ध्रुवनारायन राय, सिंहलाल गोंड़, जगत नारायण जायसवाल, विनोद यादव, रमेश सिंह खरवार, सुरेश गोंड़, अशोक यादव, नागेन्द्र गोंड़, दयाराम गोंड़ आदि थे।