सोनभद्र में पत्थर से गर्दन पर मारकर की थी मासूम की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
सोनभद्र में तीन वर्षीय विशाल की हत्या के आरोप में उसके पड़ोसी सत्यम को गिरफ्तार किया गया है। सत्यम ने ...और पढ़ें

सोनभद्र में मासूम विशाल की हत्या पड़ोसी ने पत्थर से की।
HighLights
तीन वर्षीय विशाल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
पड़ोसी सत्यम ने पत्थर से मारकर खदान में फेंका।
आरोपी और मां के बीच संबंध, गुस्से में की हत्या।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा वार्ड दो निवासी तीन वर्षीय विशाल की उसके ही पड़ोसी सत्यम ने गर्दन पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे बंद पड़ी काला पानी खदान में फेंक दिया था। वह बालक को सोते समय उसके घर से उठा कर ले गए था। पुलिस ने इस मृतक की मां मंजू सिंह के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सोमवार को आरोपित सत्यम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि गुरमा के वार्ड दो मझियान टोला निवासी मंजू सिंह ने 13 नवंबर को तहरीर दिया था कि उसका तीन वर्ष का पुत्र विशाल कहीं गायब हो गया है और काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला।
इस पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना चौकी प्रभारी गुरमा श्री प्रकाश कर रहे थे। एसएचओ ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि मंजू देवी शराब पीने की आदि है। आराेपित गुरमा निवासी सत्यम भी शराब पीता है। मंजू के घर दोनों आये दिन बैठकर शराब पीते थे। दोनों का आपस में संबंध था। आरोपित युवक महिला के घर आता-जाता था।
बच्चे को अभिभावक की तरह मानता था। उसे घुमाता, फिराता और खेलाता था। घटना के दिन महिला और आरोपित दोनों ने एक साथ शराब पिया। कुछ समय के बाद मंजू अपने घर से किसी के घर चली गयी और वापस नही आयी। इस पर सत्यम घर में सो रहे उसके पुत्र विशाल को गुस्से में उठाकर अपने साथ ले गया। काला पानी खदान गुरमा के पास ले जाकर बच्चे के गर्दन के पास पत्थर से मार दिया जिससे बच्चा चोटिल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद आरोपित बालक को काला पानी खदान गुरमा में फेक कर वहां से चला गया। रविवार को आरोपित सत्यम की निशानदेही पर मृतक विशाल का शव काला पानी खदान से बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित सत्यम गुंगा व बहरा है। वह जहां बचपन से काम करता था, उसी के सहारे बातों को आदान प्रदान करके जानकारी प्राप्त की जाती रही। उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।