अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सर्वदली श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी लोगो ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित की श्रद्धाजंलि दी।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि देते हुए उनको नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार पं.अजय शेखर ने कहा कि मर्यादित राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश और समाज के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। अपनी त्याग और तपस्या से अटल बिहारी वाजपेयी इतिहास पुरुष हो गये। वहीं राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि हमारे आदर्श अटलजी केवल भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी उतने ही लोकप्रिय थे। उन्होंने अखण्ड भारत का सपना देखा था। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी भारतरत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी को हमारी तरफ से कोटि कोटि नमन। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के ही नहीं पूरे देश के लिए एक स्तम्भ थे। श्री वाजपेयीजी का इस दुनिया से जाना एक युग का अंत है। उनका निधन भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके विचार हमेशा जीवित रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। भारतीय राजनीति में में उनका योगदान अतुलनीय है। ऐसे बहुत कम लोग है जिनका सम्मान विपक्षी दल के लोग भी करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सबके अजीज थे। विरोधी दल के लोग भी उनका उतना ही आदर करते थे, जितना उनके दल के लोग। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अटलजी एक महान राजनेता थे। वरिष्ठ समाजसेवी रामशकल चौबे व अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि अटलजी के दिखाए रास्ते पर हम सब चलने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके पर सुशील पाठक, रामेश्वर शुक्ल, गोपाल पाठक, जितेन्द्र पासवान, रामभरोसे ¨सह, मधुसुदन ¨सह, प्रमोद यादव, राजेश कुमार, राजेन्द्र ¨सह पटेल, अमरेश पटेल, विरेन्द्र कुमार जायसवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, गोविन्द यादव, रतन लाल गर्ग, अजीत रावत, रंजना ¨सह, मंजू गिरी, अशोक पटेल, राजनारायण तिवारी आदि रहे।