विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में अपहरण के दोषी अजीत कुमार को आठ वर्ष का कठोर कारावास

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अजीत कुमार को दोषी ठहराया गया है। अदालत ने उसे आठ वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

सोनभद्र अपहरण केस: अजीत कुमार को नाबालिग के अपहरण में आठ साल की सजा।

सोनभद्र अपहरण केस: अजीत कुमार को नाबालिग के अपहरण में आठ साल की सजा।

HighLights

  1. अजीत कुमार को नाबालिग के अपहरण का दोषी पाया गया।

  2. सोनभद्र अदालत ने आठ वर्ष का कठोर कारावास सुनाया।

  3. दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। करीब छह वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र बिपिन कुमार तृतीय की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अजीत कुमार को आठ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

अर्थदंड अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक हाथीनाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 13 नवंबर 2020 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को 10 नवंबर 2020 को रात्रि करीब 10 बजे बेलहत्थी गांव निवासी अजीत कुमार बहला फुसलाकर कहीं भगाकर ले गया है। उसकी बेटी से कभी कभार चोरी छुपे मोबाइल पर वह बातचीत करता था।

बेटी को काफी खोजा गया लेकिन उसका पता नहीं चला। इस तहरीर पर हाथीनाला पुलिस ने अपहरण की एफआइआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी अजीत कुमार को सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश तिवारी ने बहस की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।