विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की सोनभद्र में तैनाती, मेविस टाक का लखनऊ स्थानांतरण

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 03:01 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र में विधानसभा चुनाव से पहले कई पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का स्थानांतरण/नवीन तैनाती की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का लखनऊ तबादला हुआ है, जबकि मऊ से अनूप कुमार को सोनभद्र में तैनात किया गया है।

सोनभद्र में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल मेविस टाक का लखनऊ स्थानांतरण।

सोनभद्र में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल मेविस टाक का लखनऊ स्थानांतरण।

HighLights

  1. सोनभद्र में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों का तबादला।

  2. अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का लखनऊ स्थानांतरण हुआ।

  3. मऊ से अनूप कुमार सोनभद्र के नए अपर पुलिस अधीक्षक।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। विधानसभा चुनाव के घोषणा से पहले जिले में कई पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियों की नवीन तैनाती की गई है व कुछ का स्थानांतरण किया गया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टाक भी शामिल हैं। हालांकि इनका स्तानांतरण पुलिस मुख्यालय से हुआ है।

जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो क्षेत्राधिकारी, एक-एक निरीक्षक व उपनिरीक्षक सहित कुल चार पुलिस अधिकारियों की स्थानांतरण/नवीन तैनाती की गई है। साथ ही गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप दो निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है।

इसके तहत क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी को क्षेत्राधिकारी दुद्धी से क्षेत्राधिकारी पिपरी के पद पर तैनात किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में थाना पिपरी, अनपरा एवं शक्तिनगर सम्मिलित होंगे। साथ ही इन्हें अतिरिक्त रूप से साइबर थाना/साइबर सेल, पुलिस आधुनिकीकरण एवं सामुदायिक पुलिसिंग का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान को क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पद पर तैनात किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में थाना दुद्धी, विण्ढमगंज, म्योरपुर, बभनी एवं बीजपुर सम्मिलित होंगे। निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को प्रभारी आइजीआरएस/जनसुनवाई सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से थानाध्यक्ष अनपरा नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शक्तिनगर थाना के निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय व अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे का गैर जनपद में स्थानांतरण के बाद यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अभी लगभग दो माह पहले ही बांदा से आई अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का स्थानांतरण लखनऊ हो गया है। उनकी जगह मऊ से अनूप कुमार यहां आने वाले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।