कार्यों का प्रस्तुत किया गया लेखा-जोखा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार की देरशाम राबर्ट्सगंज स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान चित्रांश बंधुओं ने हवन-पूजन किया और वर्षभर में किये गये कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
जासं, सोनभद्र : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार की देरशाम राबर्ट्सगंज स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान चित्रांश बंधुओं ने हवन-पूजन किया और वर्षभर में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कलम-दवात की पूजा भी की गई।
नगर के चित्रांश बंधुओं ने सपरिवार पूजन कर अपने ईष्टदेव की आराधना किया और अपनी लेखनी का शुभारंभ कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया। भगवान चित्रगुप्त की कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया गया। ं
मुख्य यजमान की भूमिका में सचिदानंद श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सोनभद्र के जिला संयोजक प्रभाकर श्रीवास्तव तथा युवा प्रकोष्ठ के अनूप श्रीवास्तव व मनीष ने किया। महासभा के प्रदेश महामंत्री, भाजपा नेता डा. सतीश कुमार श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, ¨वदेश्वरी, विनय, शिव नारायण लाल, पूनम श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, शोभा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। ¨सगरौली : चित्रांश सेवा समिति ¨सगरौली की तरफ से एलआइजी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शुक्रवार को कलम दवात की पूजा की गई। जयंत के यज्ञशाला परिसर में मां दुर्गा व चित्रगुप्त मंदिर, मोरवा एलआइजी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित पूजा-हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर वाईके श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत वर्मा, सुशील वर्मा, अमिताभ श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।