गैंग्सटर एक्ट के झारखंड निवासी दो आरोपितों पर 20-20 हजार का सोनभद्र में इनाम घोषित
सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पिंटू यादव और सतपाल सिंह खरवार पर 20-20 हजार रुपये का ...और पढ़ें

सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो फरार आरोपियों पर 20 हजार का इनाम घोषित किया।
HighLights
गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी फरार घोषित।
प्रत्येक फरार आरोपी पर 20 हजार का इनाम।
डोडा-अफीम बरामदगी मामले से जुड़े हैं।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गैंग्सटर एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। दोनों पर चाेपन थाना में गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
इसमें झारखंड के पलामू जनपद के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के तितलंगी गांव निवासी पिंटू यादव और पांकी थाना क्षेत्र के जानजो गांव निवासी सतपाल सिंह खरवार शामिल हैं।
चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अगस्त में सलखन क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के पास जांच के दौरान एक वाहन से करीब डेढ क्विंटल मादक पदार्थ डोडा और तीन किग्रा अफीम बरामद हुआ था। इस मामले में चार आरोपित गिरफ्तार हुए थे। बाद में इन चारों आरोपितों के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
गैंग्सटर मामले में दो आरोपित गिरफ्तार हुए थे जबकि पिंटू और सतपाल अब तक फरार हैं। दोनों न्यायालय में भी हाजिर नही हुए। इसलिए उन पर पुरस्कार घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।