विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में दोस्‍त को मैसेज किया 'मैं नहीं रहा', फिर रेलवे पटरी पर लेटकर दे दी जान

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 06:54 PM (IST)

सोनभद्र के डाला में एक 32 वर्षीय पोकलेन ऑपरेटर सिकंदर बैठा ने दोस्त को 'मैं नहीं रहा' मैसेज भेजकर रेलवे ...और पढ़ें

सोनभद्र में दोस्त को भेजा 'मैं नहीं रहा' का मैसेज, फिर रेलवे पटरी पर लेटकर दी जान।

सोनभद्र में दोस्त को भेजा 'मैं नहीं रहा' का मैसेज, फिर रेलवे पटरी पर लेटकर दी जान।

HighLights

  1. दोस्त को मैसेज भेजकर युवक ने की आत्महत्या।

  2. सोनभद्र के डाला में रेलवे पटरी पर घटना।

  3. मृतक झारखंड का निवासी, पुलिस कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र)। क्षेत्र में स्थित वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे पटरी पर लेटकर झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी थाना क्षेत्र के पुतूर गांव निवासी बाड़ी खनन क्षेत्र में पोकलेन आपरेटर 32 वर्षीय सिकंदर बैठा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने मित्र टिंकू के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें लिखा था मैं नहीं रहा टिंकू।

शनिवार की रात करीब 11 बजे बिल्ली स्टेशन मास्टर को सिंगरौली पटना लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने बिल्ली स्टेशन पहुंच कर बताया कि वैष्णो माता मंदिर के सामने एक युवक पटरी के बगल खडा था और जब ट्रेन उसके पास पहुंची तो वह अचानक पटरी पर लेट गया। ट्रेन से कटा वहीं पड़ा हुआ है।

युवक सफेद पैंट और सफेद व स्लेटी धारीदार फुल टी शर्ट पहने हुए है। इस सूचना पर स्टेशन मास्टर ने चोपन थाने को मेमो देकर घटना क्रम से अवगत कराया। पटरी पर शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। उसकी पहचान की कोशिश की लेकिन काफी देर तक उसका पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस ने शव राबर्ट्सगंज पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की मोटरसाइकिल पड़ी थी जो लाक थी। पुलिस बाइक लेकर एक एजेंसी पर पहुंची और जांच कराई तो पता चला कि यह बाइक सिकंदर बैठा की है।

सूचना पर मृतक का भाई अखिलेश बैठा भी एजेंसी पर पहुंचा और बाइक की पहचान की। फिर उसने तस्वीर देख मृतक की पहचान अपने भाई सिकंदर के रूप में की। उधर डाला चढ़ाई निवासी युवक टिंकू ने बताया कि सिकंदर ने शनिवार की रात्रि दस बजकर नौ मिनट पर उसे मैसेज किया था कि मै नहीं रहा टिकूं।

टिंकू ने बताया कि उसकी तबियत खराब थी,जिसके कारण वह सो गया था। उसके मोबाइल पर आया मैसेज उसने रविवार की सुबह लगभग दस बजे देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। डाला पुलिस से सिकंदर के ट्रेन से कटकर मौत की जानकारी मिली। डाला चौकी के उप निरीक्षक उमाकांत सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मौत के कारण की जांच की जा रही है। भाई अखिलेश बैठा ने बताया कि सिकंदर का विवाह 2018 में हुआ था, जिसकी पांच वर्ष की एक बेटी खुशी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।