विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज ले जा रहा था 35 टन सरिया, ट्रक सह‍ित सरिया लेकर भाग गया चालक

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:44 PM (IST)

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहा 35 टन सरिया रास्ते से गायब हो गया। आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहा 35 टन सरिया गायब, चालक ने रास्ते में बेचा।

छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहा 35 टन सरिया गायब, चालक ने रास्ते में बेचा।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहा था 35 टन सरिया।

  2. ट्रक चालक ने रास्ते में बेच दिया पूरा माल।

  3. अनपरा थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ से प्रयागराज भेजा जा रहा 35 टन सरिया रास्ते से गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन स्वामी व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर सरिया को डिबुलगंज क्षेत्र में बेच दिया। मामले में अनपरा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जनपद स्थित भारत स्टील फर्म के मैनेजर अंकित जायसवाल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 20 अक्टूबर को एक ट्रक वाहन संख्या पर 35 टन सरिया लोड कर कृष्णा स्टील प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था। निर्धारित समय पर माल नहीं पहुंचने पर उन्होंने चालक रियाजुद्दीन से संपर्क किया।

चालक ने वाहन खराब होने की बात कहकर कई दिनों तक टालमटोल की। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। मैनेजर ने ट्रांसपोर्टर और वाहन स्वामी से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। करीब दस दिन बाद छानबीन करने पर जानकारी मिली कि चालक रियाजुद्दीन, वाहन स्वामी सद्दाम तथा राजा बाबू जायसवाल ने मिलीभगत कर 35 टन सरिया डिबुलगंज क्षेत्र में कहीं बेच दिया।

पीड़ित ने 31 अक्टूबर को अनपरा थाने में इस मामले को लेकर तहरीर दी। अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुल‍िस के अनुसार जल्‍द ही आरोपि‍त को पकड़ कर र‍िकवरी के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।