विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डीजल टैंकर, चालक-खलासी घायल

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:28 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र की मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार को एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे ...और पढ़ें

सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित डीजल टैंकर खाई में गिरा, चालक-खलासी घायल।

सोनभद्र: मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित डीजल टैंकर खाई में गिरा, चालक-खलासी घायल।

HighLights

  1. डीजल टैंकर मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।

  2. हादसे में टैंकर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. लगातार हादसों के बावजूद घाटी में सुरक्षा उपायों की कमी।

जागरण संवाददाता, गुरमा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार को डीजल लोड टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टैंकर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंकर डीजल लोड करके मारकुंडी घाटी उतर रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मारकुंडी घाटी में आए दिन वाहनों के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन और सड़क निर्माण कंपनी की ओर से ठोस पहल नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा घाटी के खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, मजबूत सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेतक और दुर्घटना रोकने के आवश्यक उपाय किए गए होते, तो शायद इस तरह आए दिन वाहन खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त नहीं होते और चालक-खलासी की जान जोखिम में नहीं पड़ती।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।