चिकित्साकर्मी के बैंक खाते से 70 हजार गायब
ओबरा परियोजना चिकित्सालय के सेवानिवृत्त चिकित्साकर्मी राम सहाय सिंह के भारतीय स्टेट बैंक ओबरा शाखा के खाते से 70 हजार रूपये गायब कर दिए गये।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 07:30 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 07:30 PM (IST)
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा परियोजना चिकित्सालय के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी राम सहाय सिंह के भारतीय स्टेट बैंक ओबरा शाखा के खाते से 70 हजार रुपये गायब कर दिए गए। गत छह और सात अप्रैल को एटीएम से पैसे निकाले गए जबकि एटीएम कार्ड उनके पास ही मौजूद था। जानकारी करने पर पता चला कि पैसे धनबाद और रांची से निकाले गए। बहरहाल खाते को बंद करा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि सबसे पहले छह अप्रैल को रात 10.58 बजे 40 हजार निकाले गए। उसके बाद रात 11.02 बजे 10 हजार, सात अप्रैल को 12 बजे 20 हजार रुपये निकाले गए। उन्होंने बैंक से प्रभावी कार्रवाई कर पैसे वापस कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें