विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार

By Julfequar Haider Khan Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:40 AM (IST)

शक्तिनगर पुलिस और एनसीएल सुरक्षा टीम ने सोनभद्र में डीजल चोरी के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

सोनभद्र में एनसीएल क्षेत्र से 70 लीटर डीजल चोरी, पांच आरोपित गिरफ्तार।

सोनभद्र में एनसीएल क्षेत्र से 70 लीटर डीजल चोरी, पांच आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. शक्तिनगर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

  2. लगभग 70 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया।

  3. डीजल निकालने के उपकरण और बोलेरो जब्त हुई।

जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी के मामले में शक्तिनगर पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 70 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक बोलेरो कैंपर बरामद की है।

कार्रवाई शक्तिनगर पुलिस और एनसीएल सुरक्षा टीम की संयुक्त मदद से की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के प्रितेश कुमार, राजेश यादव, मारतन सिंह, राम गोविंद यादव और राजेन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में स्थानीय थाने पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि एनसीएल सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारियों के सहयोग से संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का करीब 70 लीटर डीजल, पाइप सहित डीजल निकालने के उपकरण और बोलेरो कैम्पर बरामद हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।