24 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
राबर्ट्सगंज नगर के बढौली चौराहे पर स्थित एक घर जो यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहा था उसे प्रशासनिक अमले ने गिरवा दिया। मलवा हटाने के दौरान बिजली का तार भी टूट गया। ऐसी स्थिति में ब्रह्मनगर अशोक नगर सहित उस इलाके के अन्य मोहल्लों की आपूर्ति करीब 24 घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई।
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर के बढौली चौराहे पर स्थित एक घर जो यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहा था उसे प्रशासनिक अमले ने गिरवा दिया। मलवा हटाने के दौरान बिजली का तार भी टूट गया। ऐसी स्थिति में ब्रह्मनगर, अशोक नगर सहित उस इलाके के अन्य मोहल्लों की आपूर्ति करीब 24 घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हुई।
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे ही उक्त आवास को गिराया जा रहा था। जिस समय गिराया जा रहा था उसी समय आपूर्ति बाधित कर दी गई। विद्युत विभाग यह कहते हुए कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद करा दिया कि कहीं कोई घटना न होने पाए। शाम को जब काम बंद हुआ तो लोगों को लगा कि आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन नहीं हुई। विद्युत विभाग के लोगों ने काफी प्रयास किया कि आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो जाए लेकिन तार टूट चुका था इस लिए पूरी रात आपूर्ति बंद रही। इस वजह से बुधवार की शाम और गुरुवार की सुबह पानी आपूर्ति भी नहीं हुई। जिनके घरों में टंकी में पानी भरा वह समाप्त हो गया। ऐसे में नहाने से लेकर अन्य जरूरी काम को करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति व्यवस्था बहाल हुई। उधर, गुरुवार की शाम तक मलबा हटाने में नगर पालिका, तहसील प्रशासन लगा रहा।