सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए 147 बच्चे
एनटीपीसी विध्याचल परियोजना में 14 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं कर्मचारी गृहिणि स्कूली बच्चों एवं नगरवासियों हेतु आयोजित की जा रही है
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 05:46 PM (IST)
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : एनटीपीसी विध्याचल परियोजना में 14 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं कर्मचारी, गृहणी स्कूली बच्चों एवं नगरवासियों हेतु आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को कक्षा नौ से 12 तक के स्कूली बच्चों हेतु हिदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर, डी-पाल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विध्यनगर के 147 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर विजयी प्रतिभागियों को पखवाड़े के समापन समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें