सक्षम हेड ब्वाय व दिया बनी हेड गर्ल
बीजपुर (सोनभद्र): सेंट जोसेफ विद्यालय रिहंदनगर में छात्र परिषद का गठन किया गया। कार्यक्रम का श
बीजपुर (सोनभद्र): सेंट जोसेफ विद्यालय रिहंदनगर में छात्र परिषद का गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रजनीश रस्तोगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयुक्त स्थान है। उन्होंने नव गठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन एवं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने तथा अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की आशा व्यक्त की। प्राचार्य फादर सुनील नरोना ने कहा कि पदाधिकारी अपने में नेतृत्व की क्षमता का विकास कर एक अच्छे नागरिक बनेंगे। विद्यालय की उप प्राचार्य सिस्टर ब्रीजिड ने मुख्य अतिथि का स्वागत गुलदस्ता प्रदान कर किया। छात्र परिषद के पदाधिकारी में सक्षम भगत को हेड ब्याय तथा दिया मेरिन को हेड गर्ल चयनित किया गया। ब्याय खेल कप्तान विशेष कुमार ¨सह, गर्ल खेल कप्तान तान्या त्रिपाठी, सांस्कृतिक प्रमुख कल्पना, टैगोर सदन प्रमुख में गौरव झा, आदित्य, अनामिका, सोमोश्री नंदी को चुना गया। गांधी सदन में प्रवीण ¨सह, पंकज चौबे, अर्चना पांडा, आयुषी त्रिपाठी, नेहरू सदन में सेबिन बाबू, रितेश ¨सह, स्मिता ¨सह, धैर्या श्रीवास्तव, शास्त्री सदन में श्रीहरि मित्तल, प्रत्युश कुमार, नेहा, लवलीन अमर चयनित किये गये। कार्यक्रम का संचालन स्मिता त्रिपाठी, सूर्यकांत भुईया एवं जी ¨सह ने किया। शिक्षक पी एल एण्ड्रूज एवं छात्रा उपासना उपस्थित थीं।