नई तकनीक से जागरुक हुए किसान
चोपन (सोनभद्र) : ब्लाक परिसर में मंगलवार को आयोजित 'कृषि निवेश मेला' के जरिए किसानों को अहम जानकारी
चोपन (सोनभद्र) : ब्लाक परिसर में मंगलवार को आयोजित 'कृषि निवेश मेला' के जरिए किसानों को अहम जानकारी दी गई।
बीज भंडार के प्रभारी राकेश चंद्र ने किसानों को कृषि की नई तकनीक से अवगत कराया। कृषि निवेश मेला में ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख निलिजा सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उफ परियोजना निदेशक डा. राम कुमार ने किसानों को फसल सुरक्षा एवं राई जोखिम के विषय में बताया। पशु पालन विभाग के डा. संजय सिंह ने पशुओं में होने वाले रोगों के बारे में बताया। साथ ही उसका निदान भी बताया। कृषि विभाग में उपलब्ध बीज, अनुदान, कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर डा. भारतेंदु सिंह, अनंत कुमार, महेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।