अब भी नहीं चल सकी परिवहन निगम की 11 बसें
जागरण संवाददाता सोनभद्र कोरोना महामारी के चलते मार्च में हुए लाकडाउन से परिवहन निगम क
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कोरोना महामारी के चलते मार्च में हुए लाकडाउन से परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण के बाद नुकसान से बचने के लिए परिवहन निगम ने 11 बसों का परिचालन बंद किया है। संक्रमण काल के आठ महीने बाद भी इन बसों का संचालन नहीं हो सका है।
जिला मुख्यालय स्थित सोनभद्र डिपो से कुल 61 बसें चलती थीं। 24 मार्च को कोरोना महामारी से बचाव के लिए लाकडाउन हो गया था। इसके बाद बसों का संचालन पूर्ण रूप से ठप हो गया था। संक्रणम के दर में कुछ कमी आने के बाद एक जून से अनलाक शुरू हो गया है। इसके बाद बसों को चलने की अनुमति मिल गई, लेकिन उस समय कम संवारियों के निकलने से विभिन्न रुटों पर मात्र 24 बस ही चलाई जा रही थी। बाद में धीरे-धीरे संवारियों की संख्या बढ़नी शुरू हुई तो निगम की 51 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। कोरोना काल के शुरू हुए करीब आठ महीने बाद भी 11 बसों का परिचालन नुकसान से बचने के लिए बंद किया गया है। एआरएम एके सिंह ने बताया कि लाकडाउन के चलते काफी नुकसान हुआ था। अनलाक में बसों का संचालन शुरू कराया गया, लेकिन यात्रियों के अभाव में आमदनी आधे से भी कम हो गई। इससे सोनभद्र डिपो की 11 बसों को परमिट संबंधित एआरटीओ में सरेंडर करके बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ही इन बसों को चलाया जाएगा। कहा कि दिसंबर तक बसों को सरेंडर किया गया है।