भागवत कथा सुनना कल्याणप्रद
चित्र-09एसआइटी05- संसू खैराबाद (सीतापुर) नगर के मोहल्ला भूलनपुर
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 11:02 PM (IST)
खैराबाद (सीतापुर) : मुहल्ला भूलनपुर स्थित प्राचीन मां गौरी देवी मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा सुनाते हुए व्यास सुरेंद्र अवस्थी ने कहा कि भागवत कथा सुनना मानव जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ है। यह कथा कल्प वृक्ष के समान फल देने वाली है। मानव के कई जन्मों का पुण्य उदय होता है तब यह अवसर आता है। भागवत कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य तथा त्याग का सम्मिलित रूप है। जब भागवत कथा जीवन में उतरने लगती है तो जीव मोक्ष मार्ग की ओर उन्मुख होने लगता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि कलाकारों द्वारा सुंदर झांकियों का मंचन किया गया। कार्यक्रम का समापन 14 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें