विश्व शांति महायज्ञ में हुए अनुष्ठान
-?????? ??? ????? ??? ?? ??? ????????? ????, ????????? (???????) : 1008 ???????? ?????? ??? ????? ??? ?? ??? ????? ????? ??????? ????????? ??? ????? ??????? ???????? ???? ?????? 1008 ?????????? ????? ? ???? ?????????? ?? ???? ???? ?? ??? ??????????? ?? ??? ???? ?? 23??? ???????? ????? ?????????? ?? ?????? ????? ????? ????????? ????? ??? ????? ?????? ?? ???? ?????????? ?? ?????? ???? ??? ?????????? ?? ?? ?????? ?????? ???????? ?? ????? ??????? ?? ??? ?? ???? ????? 96 ?????? ?? ???? ?? ???? ?? ??? ??????? ?? ????? ?? ??? ?? ????? ????? ?????? ??? ?????????? ??????????? ?? ???? ???? ???? ??? ????? ??? ?????? ???? ? ???? ????????? ?????? ??? ????? ????? ??????? ?? ??? ????????? ??? ???
सीतापुर : 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ कार्यक्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रात: 1008 पार्श्वनाथ विधान व बाबा क्षेत्रपाल की भव्य पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का विधिवत विधान किया। तत्पश्चात विकास जैन ज्ञान परिवार ने बाबा क्षेत्रपाल की विधिवत पूजा की। हस्तिनापुर से आए आचार्य प्रवीण शास्त्री ने वैदिक मंत्रों की धुन पर पूजा कराई। 96 दीपकों से बाबा की आरती की गई। महिलाओं ने भजनों की धुन पर नृत्य किया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया। जैन मंदिर में मूर्ति पूजन व वेदी प्रतिष्ठा समारोह तथा विश्व शांति महायज्ञ के तहत कार्यक्रम किए गए। रंगोली प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं सांस्कृतिक मंच पर दो दर्जन से अधिक नन्हें मुन्हें बच्चों, महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकार सुरेश अलबेला व उनके सहयोगियों ने पुरवाभील शीर्षक कहानी का मंचन कर जैन परंपराओं के बारे में अवगत कराया। तारुष, प्रांजल, ईशान, मुदित ने मां धर्म की पुस्तक दे दो एकांकी का मंचन किया। वानी, मेहुल, उन्नति, पार्श्व, नव्या, सर्चित, वैभव, प्रेक्षा, स्वस्ति, दिव्यांश ने आकर्षक भावनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को आनंदित किया। वंदना जैन, छवि, नंदिता, प्रेक्षा ने देवी रुकमा की कहानी का मंचन किया। पीहू, ईशिका, प्रांकुल, प्रांजल, ईशान ने कव्वाली, अक्षरा, गुनगुन, ईशा, मान्यता, अभिजीत, पावन आदि ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्ष मनोरंजन जैन, जितेंद्र जैन, विकास जैन, नीरज जैन, पंकज जैन, राहुल, राजन आदि उपस्थित रहे।