महिलाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प
सीतापुर : राजीव गांधी महिला विकास परियोजना द्वारा संचालित खुशबू महिला ग्राम संगठन रघुनाथपुर
सीतापुर : राजीव गांधी महिला विकास परियोजना द्वारा संचालित खुशबू महिला ग्राम संगठन रघुनाथपुर (ऐनी) की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वच्छता जागरूकता को लेकर बैठक की। इस दौरान मौजूद सभी ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में सीता महिला समूह, जयललिता समूह, अनमोल समूह, राधा समूह, गंगा महिला समूह, लक्ष्मी महिला समूह, जय माता दी महिला समूह, संतोषी माता महिला समूह, जय भोले शंकर, पार्वती महिला स्वयं सहायता समूहों कि महिलाएं शामिल रहीं। रैली में ब्लॉक अध्यक्ष कमला देवी, राकेश गुप्ता, सीवी छोटेलाल वर्मा तथा पंचायत मित्र मुन्नी लाल आदि लोग मौजूद रहे। इसके बीडीओ गोंदलामऊ को शौचालय निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा गया।