ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत
संसू रामकोट थाना क्षेत्र के गांव गोरा के निकट से रेल पटरी गुजरी है। शुक्रवार की शाम गांव के बबलू की पत्नी सरला देवी (26) शौच के लिए घर से खेतों की तरफ गई थी। बतातें हैं कि वह रेल पटरी पार कर रही थी। इसी बीच सीतापुर से शाहजहांपुर के लिए ट्रेन गुजर पड़ी। नतीजा सरला देवी की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। परिवारजनों का कहना है कि सरला देवी अपनी पुत्री गोल्डी देवी(3) को गोद में लेकर घर से निकली थी। यह इत्तेफाक ही था कि उसने बच्ची को रेल पटरी के पहले ही गोद से उतार दिया था। वर्ना मां व बेटी दोनों हादसे का शिकार होती। इधर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर सरला देवी ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक ने बताया कि इस संबंध में मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। ससुराल पक्ष की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामकोट : गांव गोरा के बबलू की पत्नी सरला देवी (26) शुक्रवार शाम शौच के लिए घर से खेतों की तरफ गई थी। रेल पटरी पार करते वक्त सीतापुर से शाहजहांपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सरला देवी अपनी पुत्री गोल्डी देवी (3) को गोद में लेकर घर से निकली थी। इत्तेफाक था कि उसने बच्ची को पटरी के पहले ही गोद से उतार दिया था। वर्ना मां व बेटी दोनों हादसे का शिकार होतीं। इधर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा उत्पीड़न से तंग आकर सरला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक ने बताया कि इस संबंध में मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। ससुराल पक्ष की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।