फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
पिसावां (सीतापुर): थाना क्षेत्र के गांव खजुन्ना निवासी मोहन लाल व उसके परिवारीजन खेत गए हुए थे। घर प
पिसावां (सीतापुर): थाना क्षेत्र के गांव खजुन्ना निवासी मोहन लाल व उसके परिवारीजन खेत गए हुए थे। घर पर मोहन लाल की पत्नी अमित कुमारी (20) ही मौजूद थी। इसी बीच अमित कुमारी ने कमरे में फांसी लगा ली। परिवारजन जब घर पहुंचे, तो घर का ²श्य देख वे दंग रह गए। अमित के गले में सड़ी का फंदा कसा हुआ था। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विवाहिता के पिता हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के गांव बेलवा कपूरपुर निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 12 फरवरी 2018 को पुत्री का विवाह पिसावां के खजुन्ना निवासी मोहन लाल के साथ किया था। जिसमें हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग करने लगा। पिता का कहना है कि बाइक की मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता ने पति के खिलाफ तहरीर दी थी। दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।