महिलाओं का सम्मान करे समाज
2श्रद्वद्गठ्ठ ष्ड्डह्मद्ग2श्रद्वद्गठ्ठ ष्ड्डह्मद्ग2श्रद्वद्गठ्ठ ष्ड्डह्मद्ग2श्रद्वद्गठ्ठ ष्ड्डह्मद्ग2श्रद्वद्गठ्ठ ष्ड्डह्मद्ग2श्रद्वद्गठ्ठ ष्ड्डह्मद्ग
सीतापुर : खैराबाद ब्लॉक परिसर में पेस संस्था के तत्वावधान में रविवार को महिला सम्मेलन हुआ। इसमें खैराबाद, परसेंडी, सिधौली, बिसवां व कसमंडा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक से रवाना हुई रैली खैराबाद चौराहे तक गई। इस दौरान महिलाओं ने अपने हक व अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की। हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिगारी हैं आदि नारे लगाए। अर्जुन त्रिपाठी ने जिले के पांच गांवों में चल रही समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं ने चेतनागीत गाकर सभी का हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि जया सिंह ने कहा कि महिलाओं का समाज को सम्मान करना चाहिए। रामलली पटेल ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है। महिला हिसा न हों इसके प्रयास होने चाहिए। इस दौरान बीना पांडेय, हरिओम बाजपेयी, रुचि, मोनिका, शैलेंद्री, रामेश्वर दयाल, सुधीर आदि मौजूद रहे।