पानी टंकी का वाल खराब, सात वार्डों में जलापूर्ति ठप
सीतापुर : जलालीपुर वार्ड में पानी टंकी की जलापूर्ति का वाल खराब हो गया। इससे सात वार्डों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे इंडिया मार्का हैंडपंपों पर पानी के लिए लोगों की कतार लग गई।
जलालीपुर में पानी की टंकी स्थापित है। रविवार की शाम जलापूर्ति का वाल खराब होने से आपूर्ति ठप हो गई। इस टंकी से काजी टोला, सराय पित्थू, जोशी टोला, रामपुर बरौरा, तरपतपुर, जलालीपुर व तीर्थ वार्ड में जलापूर्ति होती है। इन वार्डों में 1025 पानी के कनेक्शन हैं। जलापूर्ति बाधित होने से सोमवार की सुबह हैंडपंपों पर पानी के लिए भीड़ लगी रही। लोगों ने निजी हैंडपंप व सबमर्सिबल से काम चलाया। रामपुर बरौरा के अजीत अस्थाना ने बताया कि नगर पंचायत के स्टोर में अतिरिक्त वाल रखा जाना चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
वर्जन-जलालीपुर पानी टंकी का जलापूर्ति करने वाला वाल अचानक खराब हो गया था। पंप को खोलकर मरम्मत के लिए भेजा गया है। मंगलवार की दोपहर तक जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
अरविंद सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हरगांव