Move to Jagran APP

Sitapur Election 2022 Voting LIVE: सीतापुर में शाम पांच बजे तक 58.30 फीसद से अधिक मतदान, लहरपुर और सिधौली अव्वल

LIVE Voting Sitapur UP Phase 4 Election 2022 सीतापुर की नौ विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे माकपोल के बाद मतदान शुरू हो गया। यहां 31 लाख 25 हजार वोटर अपने मत से नौ विधायकों के भविष्य का फैसला करेंगे। दोपहर एक बजे तक यहां 36.98 फीसद मतदान हुआ है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 23 Feb 2022 07:39 AM (IST)Updated: Wed, 23 Feb 2022 06:18 PM (IST)
Sitapur Election 2022 Voting LIVE: सीतापुर में शाम पांच बजे तक 58.30 फीसद से अधिक मतदान, लहरपुर और सिधौली अव्वल
Sitapur यूपी चुनाव 2022 चरण 4 मतदान लाइव अपडेट

सीतापुर, जागरण संवाददाता। LIVE Sitapur Election 2022 Phase 4 Voting जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में शाम पांच बजे तक 58.30 फीसद मतदान हो चुका है।हालांकि, पोलिंग बूथों भीड़ लगी हुई है। बता दें कि यहां कुल 31.25 लाख मतदाता हैं। जिले में 18 से 49 वर्ष वाले युवा वोटर सबसे अधिक सीतापुर सदर, लहरपुर और सिधौली में हैं। नौ सीटों में से सदर विधान क्षेत्र में सर्वाधिक 395416 वोटर हैं, जबकि सबसे कम वोटर 313971 सेवता क्षेत्र में हैं। सभी नौ विधान सभा क्षेत्रों में कुल 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिला प्रशासन ने चुनावी इंतजाम के तहत जिले को 32 जाेन और 325 सेक्टर में बांटा है।

loksabha election banner

हेलो..आपके यहां मतदान शुरू, कोई समस्या तो नहीं : हेलो पीठासीन सर बोल रहे हैं, आपके यहां माकपोल हो गया। मतदान शुरू हुआ, कोई समस्या तो नहीं। सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब आप बताइए, मतदान हो रहा है। यह नजारा सुबह 7:10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बने कंट्रोल रूम का था। कर्मचारी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व पीठासीन को फोन कर मतदान की जानकारी ले रहे थे। 7:30 बजे डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह भी कंट्रोल रूम पहुंचे। 7:40 बजे तक ईवीएम सम्बंधी कोई शिकायत कंट्रोल रूम नही पहुंची। बिसवां के बूथ संख्या 112, 113 पर लाइट न होने की शिकायत दर्ज हुई।

सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

मिश्रिख़ -  8.5

सीतापुर - 7.1

महोली- 7

सेवता - 8.5

लहरपुर- 9

हरगांव- 9.5

बिसवां- 8

महमूदाबाद- 9

सिधौली- 9

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

महोली       16.50

सीतापुर      19.05

हरगांव        20.00

लहरपुर       27.44

बिसवां         20.8

सेवता          25.2

महमूदाबाद  25.02

सिधौली        22.00

मिश्रिख        22.50

जिले में कुल मतदान- 21.40 %

दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

  • महोली        37 प्रतिशत
  • सीतापुर      30.75 प्रतिशत
  • हरगांव       42 प्रतिशत
  • लहरपुर      43.25 प्रतिशत
  • बिसवां        36 प्रतिशत
  • सेवता         47 प्रतिशत
  • महमूदाबाद 36.66 प्रतिशत
  • सिधौली      39 प्रतिशत
  • मिश्रिख       36 प्रतिशत

जनपद का कुल मत प्रतिशत -38.62 प्रतिशत

शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

महोली 59.80 प्रतिशत

सीतापुर 52.40 प्रतिशत

हरगांव 59.20 प्रतिशत

लहरपुर 62.30 प्रतिशत

बिसवां 57.20 प्रतिशत

सेवता 59.50 प्रतिशत

महमूदाबाद 58.10 प्रतिशत

सिधौली 62.00 प्रतिशत

मिश्रिख 55.00 प्रतिशत

जनपद का कुल मत प्रतिशत -58.30 प्रतिशत

सीतापुर में मतदाताओं का आंकड़ा

  • 1456512          महिला 
  • 1669251          पुरुष 
  • 174                  थर्ड जेंडर 
  • 3125937          कुल मतदाता 
  • 1533143          मतदाता 18-39 वर्ष 
  • 709914            मतदाता 40-49 वर्ष 
  • 421910            60 से 100 वर्ष 
  • 460980            मतदाता 50 से 59 वर्ष 

मतदान केंद्र-बूथों के इंतजाम

  • 2403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
  • 3870 मतदेय स्थलों पर मतदान हो रहा है
  • 393 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं
  • 09 पिंक बूथ बनाए गए हैं
  • 40 बूथों को प्रशासन ने माडल बनाया है
  • 2334 बूथों की वेबकास्टिंग हो रही है

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.