Move to Jagran APP

UP Politics : सीतापुर में बोले बृजेश पाठक, कहा- सपा सरकार में गुंडे माफिया झंडा लगाकर गाड़ियो से चलते थे

UP News बृजेश पाठक ने कहा केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी से ही देश का कल्याण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश ने इतिहास रचा है। हर वर्ग के लिए काम किया है। सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया। कार्यकर्ता मनोयोग से मेहनत करें और भाजपा सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Published: Fri, 19 Apr 2024 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 08:37 PM (IST)
UP Politics : सीतापुर में बोले बृजेश पाठक, कहा- सपा सरकार में गुंडे माफिया झंडा लगाकर गाड़ियो से चलते थे

संसू, जागरण रेउसा (सीतापुर) : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में पार्टी का झंडा लगाकर गुंडा माफिया कारों से चलते थे। तब जिस गाड़ी में जितना बड़ा सपा का झंडा होता था वह उतना बड़ा गुंडा कहलाता था। कांग्रेस पार्टी ने तो घोटाले का रिकार्ड बनाए हैं, जिसे जनता भूलने वाली नहीं है। यह बातें उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को रेउसा में बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

loksabha election banner

भाजपा की वापसी से ही देश का कल्याण होगा : बृजेश पाठक

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार की वापसी से ही देश का कल्याण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश ने इतिहास रचा है। हर वर्ग के लिए काम किया है। सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया। कार्यकर्ता मनोयोग से मेहनत करें और भाजपा सरकार की तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें। इससे पहले वह अटल चौक पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

फिर विधायक ज्ञान तिवारी के आवास पर भी गए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सांसद राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश तिवारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, नीरज सिंह, कंचन बाजपेयी, लोकेश मिश्र, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, संजय कुशवाहा, रामेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.