यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics : आजम खान से जेल में मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बातचीत
Azam Khan Sitapur Jail लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनके आने की चर्चा से राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई ...और पढ़ें

संसू, सीतापुर : बेटे के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खां से मुलाकात करने शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव सीतापुर जेल पहुंचे। ठीक 12 बजकर 8 मिनट पर अखिलेश कई नेताओं के साथ जेल पहुंचे। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व पूर्व एमएलसी आंनद भदौरिया जिला कारागार में गए।
राजनीतिक सुगबुगाहट तेज
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनके आने की चर्चा से राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। आजम के दोबारा सीतापुर जेल आने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात होगी। सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह पहले ही अखिलेश यहां आना चाहते थे तब आजम ने मिलने से मना कर दिया था।
अजय राय से भी नहीं मिले थे आजम : 22 अक्टूबर 2023 को आजम खां को रामपुर से जिला कारागार सीतापुर में शिफ्ट किया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उनसे मिलने आए थे। हालांकि, उनकी आजम से मुलाकात नहीं हो सकी थी और अजय राय सेब की टोकरी देकर चले गए थे।