यूपी में 13500 किसानों को फ्री मिलेगा सरसों और मसूर का बीज, पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य
सीतापुर में रबी फसल के लिए किसानों को सरसों और मसूर के बीज मुफ्त मिलेंगे। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
रबी फसल के लिए किसानों को मुफ्त बीज मिलेंगे।
सरसों और मसूर के 13,500 बीज किट वितरित होंगे।
इच्छुक किसान पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
संवाद सूत्र, सीतापुर। रबी फसल के लिए किसानों को सरसों व मसूर का बीज निश्शुल्क मिलेगा। इच्छुक किसान पोर्टल पर बुकिंग करा सकते हैं। राजकीय कृषि बीज भण्डार पर भी बुकिंग की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मसूर के 1500, सरसों के 12 हजार बीज किट निश्शुल्क वितरित किए जाने हैं। आवेदन अधिक संख्या में होने पर ई- लॉटरी से किसानों का चयन किया जाएगा।
इसके अलावा मसूर सामान्य बीज 1300 किट, सरसों सामान्य बीज 82 क्विंटल, गेंहू सामान्य बीज 20 हजार क्विंटल वितरण के लिए मिला है। यह बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दिया जाएगा।
किसान पहचान पत्र (फार्मर आइडी) धारक किसान ही आवेदन करें, उनको ही योजना का लाभ मिलेगा। किसान बुकिंग लिए विभाग के पोर्टल वेबसाइट https//agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा सुलतानपुर का बिजेथुआ महावीरन धाम, बनेगी 17 KM लंबी डबल लेन सड़क
