विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा से घर वापस आ रहे सीतापर के तीन सगे भाई-बहनों पर बरपा कहार, सड़क दुर्घटना में मौत

Published: Sun, 15 Nov 2026 01:46 PM (IST)

Road Accident in Sitapur: घने कोहरे के कारण यशपाल की बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। दुर्घटना ...और पढ़ें

हादसे से आक्रोशित लोगों ने तम्बौर-लहरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया

हादसे से आक्रोशित लोगों ने तम्बौर-लहरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया

HighLights

  1. घना कोहरा बना दुर्घटना का कारण, ढाई घंटे बंद रहा यातायात

  2. बड़ी बहन की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे तीनों

संवाद सूत्र, सीतापुर । हरियाणा से मजदूरी कर घर वापस आ रहे बेहटा क्षेत्र की दो युवतियों व एक युवक की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु हो गई। घने कोहरे के कारण इनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से लड़ गई।

जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद ढाई घंटे तक तम्बौर-लहरपुर मार्ग पर चक्का जाम होने से यातायात बंद रहा। क्षेत्राधिकारी लहरपुर के समझाने के बाद परिजनों ने कार्रवाई के लिए तैयार हुए।

बेहटा क्षेत्र के देवपालपुर गांव के तुकाराम के चार बेटी व दो बेटों समेत कुल आठ लोगों का परिवार है। घर की माली स्थिति ठीक न होने के कारण दो बेटी पूजा (20 वर्ष) व गायत्री (18) अपने भाई यशपाल (22) के साथ हरियाणा मे नौकरी करते थे।

पिता तुकाराम के मुताबिक बड़ी बेटी पूजा की 25 नवम्बर को गोद भराई कार्यक्रम तय था। इसी कारण तीनों घर आ रहे थे। लहरपुर से तम्बौर तक वाहन न मिलने के कारण ई-रिक्शा से मतुवा चौराहे आने के लिए निकले। इसी बीच यशपाल ने फोन कर छोटे भाई गुलशन को दो बाइक लेकर मतुवा बुलाया। एक बाइक पर परिवार के दो लड़के व दूसरी बाइक पर यशपाल अपनी दोनों बहनों को लेकर आ रहा था।

रिहार चौराहे के पास घने कोहरे के कारण हादसा हो गया। कोहरे के कारण यशपाल की बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों सगे भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

हादसे से आक्रोशित लोगों ने तम्बौर-लहरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुल सका। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।