सीतापुर हाईवे पर सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत
सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।
HighLights
सीतापुर हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मारी।
इस भीषण हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई।
घायल सुशील और विकास को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया।
संवाद सूत्र, अटरिया (सीतापुर)। हाईवे पर सहजनपुर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। बिनौना निवासी नीलू (35), रानीपुर निवासी आकाश (28) और बुलबुलिया निवासी गोविंद (32) की मौत हुई है।
घायल सुशील और विकास को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। सभी लोग लखनऊ में ईंट उतारकर ट्रैक्टर से वापस बिसवां लौट रहे थे।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।