चलौ भईया भाजपा वाले हम गरीबन का सोचिन तऊ..
ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मठ्ठ ड्ड1ह्मड्डह्लह्मठ्ठ ड्ड1ह्मड्डह्लह्म ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्म
धौरहरा : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें किसानों और छोटे दुकानदारों को लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। इस संकल्प पत्र के अनुसार केसीसी के तहत मिलने वाले एक लाख रूपये तक के कर्ज पर पांच सालों तक कोई भी ब्याज देय नहीं होगा। इसके अलावा 60 साल से अधिक की उम्र के किसानों और छोटे व्यापारियों को पेंशन दिए जाने की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं को लेकर दैनिक जागरण ने कुछ किसानों और दुकानदारों से बात की। इन लोगों ने भाजपा के संकल्प पत्र पर हर्ष जताया है।
मोहम्मदी के व्यापारी गुरमेल सिंह का कहना है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाने की जो बात कही है, वह ऐतिहासिक है। इसके दूरगामी परिणाम व्यापारियों को मिलेंगे। ईसानगर के व्यापारी संतोष गुप्ता कहते हैं कि उम्र ढलने पर हम जैसे छोटे दुकानदार काम-धंधा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम दुकानदारों को अपने आश्रितों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन पेंशन मिलने से ऐसा नहीं होगा। मितौली के व्यापारी सुरेश शर्मा का कहना है कि व्यापारी हितों का ध्यान रखना भाजपा को अच्छी तरह से आता है। अपने संकल्प पत्र में भाजपा ने मध्यमवर्गीय व्यापारियों और किसानों के हितों की घोषणाएं की हैं, जो सराहनीय हैं।
मोहम्मदी के किसान अजय कुमार का कहना है कि हमकऊ पेंशन मिली चलौ भईया भाजपा वाले हम गरीबन का सोचिन तऊ, अब बुढ़ापा आराम से कटि जाई। यह खुशी क बात हई। ईसा नगर के किसान सुमित जायसवाल का कहना है कि केसीसी के माध्यम से मिलने वाले एक लाख रूपये तक के कर्ज पर पांच सालों तक कोई भी ब्याज नहीं पड़ेगा। यह सुनकर तो ऐसा लगा जैसे कानों में एक साथ हजारों वीणा बज उठे हों। मितौली क्षेत्र के किसान बागीश कश्यप का कहना है कि मोदी सरकार किसानों का काफी ख्याल रख रही है। पहले किसानों को 6 हजार सालाना, और अब 60 साल की उम्र के बाद पेंशन की घोषणा सरकार का सराहनीय कदम है।