Move to Jagran APP

युवा कार्यकर्ता पार्टी की नींव करेंगे मजबूत

सीतापुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की नींव की ईंट है। इतिहास गवाह है, कि युवाओं ने हर क्षेत्र को नई दिशा दी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मील का पत्थर साबित होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:31 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:31 PM (IST)
युवा कार्यकर्ता पार्टी की नींव करेंगे मजबूत
युवा कार्यकर्ता पार्टी की नींव करेंगे मजबूत

सीतापुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की नींव की ईंट है। इतिहास गवाह है, कि युवाओं ने हर क्षेत्र को नई दिशा दी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मील का पत्थर साबित होंगे। यह बात नैमिषारण्य के गेस्ट हाउस में अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्ययोजना बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर काम करेंगे। वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए, युवा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया आगामी समय मे भाजपा युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में कमल संदेश यात्रा, बाइक महारैली, सहित 3 फरवरी तक 18 कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएगा। आगामी चुनाव में फिर पूर्ण बहुमत से देश मे भाजपा सरकार बनानी है। युवा मोर्चा के कंधों पर संगठन ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाया जाएगा। बैठक शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेट करके सम्मानित किया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विकास ¨सह, दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री अचिन मेहरोत्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित ¨सह, महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, आकाश मिश्रा, कमलेश मिश्रा, राहुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.