जलभराव व गंदगी से जूझ रहे रन्नूपुरवासी
चित्र-17एसआइटी01से06तक- जागरण आपके द्वार -साफ सफाई को तरसते नागरिक अनदेखी से प्रभावित लोग संसू मिश्रिख (सीतापुर) नगर पालिका के वार्ड नंबर-6 रन्नूपुर में जन समस्याओं का अंबार है। दो हजार से अधिक आबादी वाले वार्ड में जलभराव व कीचड़ की समस्या लोगों को प्रभावित कर रही है। नगर पालिका की उपेक्षात्मक शैली नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर जलभराव चोक नालियों की समस्या बढ़ती जा रही है। सफाई व्यवस्था का यहां असर नहीं है। सफाई कर्मी कभी कभार आते हैं। होली परिक्रमा मेला चल रहा है।
मिश्रिख (सीतापुर) : नगर पालिका के वार्ड नंबर-6 रन्नूपुर में जन समस्याओं का अंबार है। दो हजार से अधिक आबादी वाले वार्ड में जलभराव व कीचड़ की समस्या लोगों को प्रभावित कर रही है। नगर पालिका की उपेक्षात्मक शैली नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर, जलभराव, चोक नालियों की समस्या बढ़ती जा रही है। सफाई कर्मी कभी कभार आते हैं। होली परिक्रमा मेला चल रहा है। मेला स्थल के आसपास तो सफाई हो रही है, लेकिन अन्य मोहल्लों पर ध्यान नहीं है। महर्षि दधीचि कॉलेज के सामने जलभराव है। स्टेशन से सिधौली मार्ग पर जाने के लिए लोगों को जलभराव व गंदगी से गुजरना पड़ रहा है। नालियां चोक हैं, नाले, नालियों पर पत्थर नहीं हैं। प्राथमिक व जूनियर स्कूल के पास भी जलभराव व गंदगी की समस्या है। लोगों के घरों के सामने कूड़ा फैला रहता है। जल निकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। बिजली के बेतरतीब लटकते केबल खतरा बने हैं। शिकायतों पर भी जिम्मेदान मौन हैं। वार्ड में जलभराव की बहुत समस्या है, दधीचि कॉलेज के पास सदैव जलभरा रहता है।
प्रमोद तिवारी वार्ड में कूड़ा नियमित नहीं उठाया जाता, कूड़े दान भी शोपीस बनकर रह गए हैं।
प्रवीन सिंह वार्ड में क्षतिग्रस्त आरसीसी मार्ग की मरम्मत हो, इससे लोग प्रभावित हो रहे हैं।
नीरज वार्ड में रास्ते बहुत खराब हैं। इनको ठीक कराया जाए, नाली पर पत्थर डाले जाएं।
अंकित
नपा नागरिक समस्याओं पर गौर करे और जो दिक्कतें हैं उनको दूर कराए।
सत्यम होली मेला चल रहा है लेकिन सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
राज वार्ड में जो भी नागरिक दिक्कतें हैं उनका समय से निस्तारण करेंगे। मेले को लेकर सफाई लगातार जारी है। जो समस्याएं हैं उनको प्राथमिकता से दूर कराएंगे।
सर्वेश शुक्ल, ईओ मिश्रिख