Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरक

सीतापुर: स्वामी विवेकानंद जयंती पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। दीन दयाल उपाध्याय राज

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 10:51 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरक
स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरक

सीतापुर: स्वामी विवेकानंद जयंती पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परिसर में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि नगर विधायक राकेश राठौर व प्राचार्या डॉ. नलिनी श्रोत्रिया ने किया। नगर विधायक ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं के लिए प्रेरक बताया। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं का मार्ग दर्शन करते हैं। वह महान व दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। शेखर ¨सह, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. राजीव ¨सह, डॉ. ज्योति शाह आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले भर में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया। विभिन्न अस्पतालों व शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी की गई। जनहित सेवा संस्थान व नव चेतना महिला जागरूक समिति ने जिला अस्पताल में युवा दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया। इसमें लोगों रक्तदान किया। गो¨वद सहाय गुप्ता आदि मौजूद रहे। रामकोट के ज्ञान स्थली कॉलेज में युवा दिवस पर किशोर किशोरी दिवस कार्यक्रम किया गया। डॉ. विनीत मिश्र, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. विजय वर्मा, कल्पना बाजपेयी ने संबोधित किया। हरगांव में अभाविप ने युवा दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया। शिव कुमार तिवारी, अवनीश, हर्षित ने विचार रखे। अटरिया में भी अभाविप इकाई ने कार्यक्रम मनाया। विमल तिवारी अंकित गिरी, वायुनायक कश्यप, अभिषेक शुक्ला, रमाकांत आदि मौजूद रहे। बिसवां में भी अभाविप ने कार्यक्रम किया। सीमा वर्मा, प्रवीण दीक्षित, उपास्या, शांति दीप मौजूद रहे। महमूदाबाद में अभाविप ने संतोषी लाल शुक्ला इंटर कॉलेज में गोष्ठी की। मुख्य अतिथि जिला विभाग प्रमुख रूपेश अवस्थी रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.