संदिग्ध हालात में महिला की मौत
सीतापुर : रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलई पुरवा निवासी दीपक गौतम की पत्नी कुमकुम (35
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:02 PM (IST)
सीतापुर : रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलई पुरवा निवासी दीपक गौतम की पत्नी कुमकुम (35) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। ससुराल पक्ष का कहना था की महिला बीमार थी। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था। थानाध्यक्ष अमित ¨सह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर केस दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें