छात्रों के लिए खतरा बना पेड़
सीतापुर : प्राथमिक स्कूल हरगांव गंज में कई वर्ष पूर्व आंधी में गिरा सूखा पेड़ दीवार के सहा
सीतापुर : प्राथमिक स्कूल हरगांव गंज में कई वर्ष पूर्व आंधी में गिरा सूखा पेड़ दीवार के सहारे अटका है। शिकायत के बाद भी इसे कटवाया नहीं गया। जिससे यह खतरा बना है। परिसर में लगा नीम का पेड़ कई वर्ष पूर्व आंधी में गिर गया था। तबसे स्कूल भवन के सहारे यह अटका है। भवन के सहारे अटका सूखा विशालकाय पेड़ कभी भी अचानक गिर सकता है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। यह पेड़ एक तो परिसर में शिक्षा व्यवस्था में अवरोध बना है ऊपर से खतरा भी है। बच्चे परिसर में खेला करते हैं। इसी तरह से पास पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में दो आम के पेड़ सूखे खड़े हैं। यह भी खतरा बने हैं। क्योंकि इनके गिरने का खतरा है। तेज हवा चलने पर खतरा बढ़ जाता है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नाहिद फात्मा ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी व वन विभाग से की गयी। लेकिन अभी तक पेड़ नहीं कटवाया गया। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि नियमानुसार पेड़ काटने की अनुमति ली जाएगी। इसके बाद कटान कराया जाएगा।