Move to Jagran APP

बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

सौतेली मां को भी किया घायल जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM (IST)
बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला
बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला

सीतापुर: बम्हनावां में गुरुवार की दोपहर बेटों ने पिता को बेरहमी से मार डाला। पहले तो पिता के सिर को ईंटों को कूचा, फिर कुल्हाड़ी से धड़ को भी अलग कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

loksabha election banner

बम्हनावां निवासी रामसहांय पिछले चार वर्षों से लखनऊ में मजदूरी करता था। उसने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी से दो बेटे पैतृक गांव में ही रहते हैं। रामसहांय बुधवार को लखनऊ से अपनी पत्नी गीता देवी के साथ वापस आया था। पुलिस के मुताबिक रामसहांय अपना सामान लेने के लिए पिकअप से आया था। यहीं पर सामान भरने की तैयारियों के बीच उसका विवाद दोनो बेटे संतराम और सहजराम से शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बेटों ने पिता की धुनाई शुरू कर दी। इसी दौरान छोटा बेटा सहजराम ईंट उठा लाया और अपने पिता का सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले। इसी दौरान रामसहांय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत के बाद भी रामसहांय के बाद भी सहजराम ने कुल्हाड़ी उठाई और गर्दन पर कई प्रहार किए। इससे रामसहांय का सिर धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि बीचबचाव के बीच रामसहांय की दूसरी पत्नी गीता देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इनसेट

..और भाग गया पिकअप चालक

विवाद शुरू होने के बाद ईंट और कुल्हाड़ी चलने लगी तो पिकअप से सामान लेने आया चालक भी मौके से फरार हो गया। उस वक्त तक पिकअप पर सामान नहीं रखा गया था।

इनसेट

एएसपी ने किया मुआयना

घटना की सूचना पाकर एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर ग्रामीणों से बातचीत की और घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई।

वर्जन

मुकदमा दर्ज

'पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पारिवारिक कलह की वजह से रामसहांय के बेटे ने ही वारदात को अंजाम दिया है।'

- सत्येंद्र कुमार राय, एसओ रेउसा

वर्जन

'आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं। उम्मीद है कि पुलिस टीम जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लेगी।'

- डॉ. राजीव दीक्षित, एएसपी उत्तरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.