एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में पकड़ी गई सीतापुर की राधा के घर पहुंची पुलिस, खंगाली जा रही कुंडली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सीतापुर के नहवैया गांव की राधा भी शामिल है।
-1792561733163_m.webp)
एक्टर टाइगर श्रॉफ और नैमिषारण्य के नहवैया गांव में राधा के संबंध जानकारी करते पुलिसकर्मी
HighLights
टाइगर श्रॉफ पर हमले में सीतापुर की राधा गिरफ्तार।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने चार आरोपी पकड़े।
सीतापुर पुलिस राधा के गांव में जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, सीतापुर। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, इसमें सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के नहवैया गांव की राधा भी शामिल है।
उसकी गिरफ्तारी के बाद नैमिषारण्य थाने की पुलिस उसके गांव जांच करने पहुंची है। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी पहुंचे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राधा का उसके पति सुनील से वर्ष 2018 में पहले रिश्ता टूट चुका है।

सुनील ने बताया कि उनकी शादी 2015 में हुई थी। बताया जाता है कि शादी के दो-तीन वर्ष बाद राधा अपने मौसी के लड़के साथ एक वर्ष के पुत्र को लेकर चली गई थी।
सुनील के परिवार में दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। बताया जाता है कि राधा जिस युवक के साथ गई थी वह कानपुर के दादुरपुर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में गिरफ्तार बबीता और राधा यूपी की रहने वाली, दिल्ली से मुंबई में पहुंचाए थे हथियार
