दहेज में कार और दो लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत सात पर केस
सीतापुर के सिधौली में दहेज में दो लाख रुपये और कार न देने पर एक विवाहिता को पीटकर घर से ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
संवाद सूत्र, सिधौली (सीतापुर)। दहेज में दो लाख रुपये व कार न देने पर एक विवाहित की पिटाई कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित सात पर मुकदमा लिखा है। पीड़िता सबीना ने बताया कि उसका तीन साल पहले तंबौर के कामरान के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। 13 अक्टूबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
उसी दिन शाम को पति अपने स्वजन और तीन दोस्तों के साथ मायके पहुंचा और वहां भी मारपीट की। इसमें सबीना और उसके पिता को चोटें आईं। भाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
