विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में आवारा कुत्ते ने 4 लोगों को काटकर किया लहूलुहान, गुस्साए मोहल्लेवासियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Published: Sat, 08 Aug 2026 03:30 PM (IST)

सीतापुर के महोली में एक आवारा कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। शिकायत ...और पढ़ें

सीतापुर में आवारा कुत्ते का खौफ।

सीतापुर में आवारा कुत्ते का खौफ।

HighLights

  1. आवारा कुत्ते ने महोली में 24 घंटे में चार लोगों को घायल किया।

  2. ग्रामीणों ने शिकायत के बाद कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।

  3. अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया, जल्द अभियान चलाने का वादा किया।

संवाद सूत्र, महोली (सीतापुर)। शक्तिनगर मुहल्ले में कुत्ते ने 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के हमले से ग्रामीण डरे हुए हैं। मुहल्ले के लोगों ने पुलिस से लेकर ब्लॉक पर शिकायत की है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली में भर्ती कराया गया है।

मुहल्ले के विराट मिश्र घर के बाहर खड़े थे कि तभी अचानक कुत्ते ने हमला करके काट लिया। आसपास के लोग डंडा लेकर आए और कुत्ते को भगाया। मुहल्ले में सफाई कर रहे कर्मचारी विजय कुमार के साथ कुत्ते ने लियाकत अली व स्मृति मिश्रा को भी काट लिया।

शिकायत संज्ञान न लेने पर मुहल्लावासियों ने कुत्ते को घेर लिया और पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। उच्चाधिकारियों को बताया गया है, जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत