लखनऊ STF ने 50 हजार के इनामी डकैत सलीम को सीतापुर से दबोचा, कई जिलों में था आतंक
लखनऊ एसटीएफ ने सीतापुर में 50 हजार के इनामी बदमाश सलीम को गिरफ्तार किया है। सलीम जनवरी में रसूलपुर में हुई डकैती में शामिल था।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सीतापुर। लखनऊ की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश पकड़कर तालगांव पुलिस के सिपुर्द किया है।
पकड़ा गया आरोपित जनवरी माह में रसूलपुर में डकैती में शामिल था। उस पर जिले के साथ बाराबंकी, हरदोई व लखीमपुर के विभिन्न थाना व कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
तालगांव कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि एसटीएफ ने सकरन के बकैया गांव निवासी सलीम को ईरापुर मोड़ से गिरफ्तार कर कोतवाली में दाखिल किया है।
रिटायर्ड लेखपाल के घर में की थी डकैती
पकड़े गए बदमाश ने बताया कि 17/18 जनवरी की रात उसने साथियों के साथ मिलकर रसूलपुर गांव के बाहर बने सेवानिवृत्त लेखपाल अमर सिंह के घर में डकैती की वारदात की थी।
तलाशी के दौरान उसके पास से दस हजार रुपये की नकदी के साथ एक अवैध असलहा बरामद हुआ है। बदमाश को लखनऊ की एसटीएम टीम के निरीक्षक दिलीप तिवारी, दारोगा अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।
