3 महीने में गड्ढों में तब्दील हुई 40 लाख की सड़क, 20 से ज्यादा गांवों के लोग झेल रहे परेशानी
सीतापुर में 40 लाख की लागत से तीन माह पहले बनी 5 किलोमीटर लंबी कमलापुर-हमीरपुर संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील ...और पढ़ें
-1790849628318_m.webp)
HighLights
5 किमी कमलापुर-हमीरपुर संपर्क मार्ग 40 लाख में बना था।
तीन माह में ही सड़क गड्ढों से भर गई, लोग परेशान।
PWD ने बारिश रुकने के बाद एक सप्ताह में मरम्मत का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, (सीतापुर)। पांच किलोमीटर लंबे कमलापुर-हमीरपुर संपर्क मार्ग का निर्माण जुलाई माह में 40 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। इतनी अवधि में मार्ग पुन: गड्ढायुक्त हो गया है। इससे मार्ग से निकलने राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से होकर पताराकला, रंजीतपुरवा, जैतनपुर, मोहनापुर, भानपुर, बमहेरा, समदापुर, थाना पट्टी, कुसमहरा, सलेमपुर, गोविंदापुर, लखनापुर, मानपुर, चितरेहटा, देवनाथ पुरवा, भौली, नयागांव, खरगापुर, किशुनखेरा, समनापुर, हरिहरपुर आदि गांवों के लोग प्रतिदिन निकलते हैं।
इस मार्ग पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हमीरपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमहेरा, आरबीएसबीएस इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयागांव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमहेरा भी इसी मार्ग पर है।
नागेश्वर नाथ धाम समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि इसी मार्ग से होकर श्रद्धालु नागेश्वर नाथ धाम में दर्शन करने आते हैं, बहुत समस्या होती है। टिल्लू मिश्र ने कहा कि मार्ग से निकलना मुश्किल है। मोहित गुप्ता ने बताया कि आए दिन लोग गिरते हैं।
यह भी पढ़ें- 5 राज्यों में फैला फर्जीवाड़े का जाल, सीतापुर में नकली IT अधिकारी और बैंक मैनेजर बन 27 लाख ठगने वाला दंपती गिरफ्तार
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया बारिश के कारण मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। मामला संज्ञान में है। बारिश बंद है एक सप्ताह के अंदर मरम्मत करा देंगे।
