विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बेटी के सामने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:48 PM (IST)

सीतापुर के कमलापुर में पुरानी रंजिश के चलते मनोज कुमार की नेशनल हाईवे पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुरानी रंजिश में सीतापुर के कमलापुर में हुई हत्या।

  2. बेटी के सामने पिता मनोज कुमार को पीट-पीटकर मारा।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया, जांच जारी।

संवाद सूत्र, कमलापुर (सीतापुर)। लुधौरा गांव में रंजिश को लेकर नेशनल हाईवे पर एक पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। बाजार से घर लौट रहे मनोज कुमार पर गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी दस वर्षीय बेटी संध्या के सामने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा ले गई, जहां मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीड़ित परिवार ने अभी तहरीर नहीं दी है।

मनोज गुरुवार को कमलापुर बाजार गए थे। वहां से वह बेटी संध्या के साथ घर लौट रहे थे। गांव पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे शुभम कुमार, दंत कुमार व नरेंद्र कुमार और उनकी पत्नियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद सभी ने लाठी-डंडों से मनोज पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उन्हें हाईवे पर ही बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मनोज की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों को आता देख आरोपित मौके से भाग गए। कमलापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने घायल मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा भेजा।

2019 में लिखा गया था मुकदमा
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में मनोज ने आरोपितों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखाया था। इसको लेकर रंजिश चल रही थी। उधर, बुधवार की शाम मनाेज और उनकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसमें मनोज गालियां बक रहा था। आरोपितों को लगा मनोज उन्हें गालियां दे रहा है। इसी से आक्रोशित होकर घटना कारित कर दी।

तहरीर देने के लिए स्वजन को बुलाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा। दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। -अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें- सीतापुर में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान भड़की आग, डेढ़ साल की बच्ची समेत 6 लोग झुलसे