विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान भड़की आग, डेढ़ साल की बच्ची समेत 6 लोग झुलसे

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:04 PM (IST)

सीतापुर के झव्वाखुर्द गांव में दुर्गा पूजा के दौरान आरती में पेट्रोल से आग जलाने पर लपटें भड़क उठीं, जिससे डेढ़ वर्षीय बालिका समेत छह लोग झुलस गए।

पंडाल में आग लगने से 6 लोग झुलसे।

पंडाल में आग लगने से 6 लोग झुलसे।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा में आरती के दौरान आग भड़की।

  2. डेढ़ वर्षीय बालिका समेत छह लोग झुलसे।

  3. पेट्रोल से आग जलाने के कारण हादसा हुआ।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। बिसवां देहात के झव्वाखुर्द गांव में बुधवार रात दुर्गा पूजा के दौरान आग लगने से डेढ़ वर्षीय बालिका बच्ची समेत छह लोग झुलस गए।

आरती के दौरान उपलों में पेट्रोल डालकर आग जलाने से लपटें अचानक भड़क उठीं और पंडाल चपेट में आ गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

झव्वाखुर्द गांव में रामलखन यादव पुत्र परमेश्वर यादव के घर दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे आरती के दौरान उपलों में पेट्रोल डालकर आग जलाई जा रही थी। इसी दौरान आग भड़क गई और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में लक्ष्मण, कमलेश, अय्यूब व उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी सादिया, शिवपूजन यादव निवासी विशंभरपुर मजरा पटना और त्रिभुवन राजवंशी झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।

दोनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। लक्ष्मण और कमलेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया l अय्यूब, सादिया, शिवपूजन यादव और त्रिभुवन राजवंशी का सीएचसी सांडा में उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा की मूर्ति में मां की आंखें क्यों होती हैं खास? ‘चक्षुदान’ की इस परंपरा का रहस्य कर देगा हैरान