Move to Jagran APP

कच्ची दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां गंभीर

खैराबाद के असोढर में हुआ हादसा घायल मां अस्पताल में भर्ती तालगांव के नवागांव नेवादा में बिजली गिरने से पक्की दीवार गिरी

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 10:57 PM (IST)
कच्ची दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां गंभीर

सीतापुर: बारिश में दीवार ढह जाने से एक माह की मासूम की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खैराबाद के असोढर गांव का है।

loksabha election banner

असोढर निवासी रईस की पत्नी फराह अपनी 20 दिन की मासूम बच्ची के साथ सो रही थी। सुबह हो रही बारिश के दौरान करीब 6:30 बजे कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के नीचे दबने से मासूम की मौत हो गई। वहीं, मां फराह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल फराह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीवार गिरने की सूचना पर थाना पुलिस व लेखपाल ने जांच पड़ताल की।

परिवार में मातम:

दीवार के नीचे दबने से मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बच्चे की मौत की जानकारी पर गांव के लोग जमा हो गए। सगे-संबंधी भी रईस के घर पहुंचे।

मां को आई गंभीर चोट:

परिवारजन के मुताबिक, दीवार के नीचे दबने से मां फराह को गंभीर चोट आई है। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फराह के पैर व कमर में चोट आई।

जांच के लिए गए लेखपाल:

सदर तहसीलदार ने बताया कि, असोढर गांव में दीवार गिरने से मासूम की मौत हुई है। जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।

बाक्स:::

बिजली गिरने से दीवार ढही, अधेड़ घायल:

कल्याणपुर: तालगांव के नवागांव नेवादा में सोमवार सुबह 50 वर्षीय शहादत के घर पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से घर की पक्की दीवार ढह गई। दीवार की चपेट में आने से शहादत गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीवार की चपेट में आने से शहादत के पैर टूट गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.